मईल। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को बरठा चौराहे पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा, सीपीआई खेमयू के राज्य सचिव विनोद सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र और सपा ने हरेराम यादव, श्रवण कुमार पटेल, अभय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद