फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर नरसंहार: जेल में बंद नामजद आरोपी की मौत

Sun, 04 Feb 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। फतेहपुर नरसंहार के नामजद आरोपी अमरनाथ तिवारी की शनिवार की देर शाम जेल में मौत हो गई। जेल के सिपाही मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में भूमि विवाद को लेकर दो अक्तूबर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की मौत के बाद सत्यप्रकाश दूबे के परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई थी। इस मामले में अमरनाथ तिवारी 63 और उनके बेटे पवन तिवारी भी नामजद हैं। वह नवंबर माह में न्यायालय में हाजिर हो गए थे, जहां से जेल भेज दिया गया। अमरनाथ की जमानत ही अर्जी दाखिल की गई थी। शनिवार को सुनवाई थी, लेकिन टल गई। अब पांच को सुनवाई की तिथि तय की गई थी। इसी बीच शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल के सिपाही मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने
विज्ञापन
विज्ञापन

पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। जेलर राजकुमार ने बताया कि बंदी अमरनाथ तिवारी ने शाम सवा सात बजे सीने में अचानक दर्द की शिकायत की। उन्हें जेल के अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर देख मेडिकल काॅलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें