फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुत्र-पिता घायल

Sat, 03 Feb 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के पटेल चौराहे से कुछ दूरी पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया, जिसमें पिता की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया, जबकि पुत्र को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव निवासी योगेंद्र शाह (60) अपने पुत्र अमरजीत शाह (22) के साथ बाइक से बनकटा गए थे। वह गांव लौट रहे थे। करीब शाम चार बजे अभी पटेल चौराहे से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी बनकटा पहुंचाया, जहां योगेंद्र की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। अमरजीत शाह को मामूली चोट आई थी। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष शशिनाथ गोस्वामी ने बताया कि ट्रक और बाइक को थाने पर लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें