नगर पंचायत मदनपुर बोर्ड की बैठक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मदनपुर। नवगठित नगर पंचायत मदनपुर में मंगलवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई। बैठक में नगर के विकास योजनाओं पर चर्चा के बाद सर्वसम्तति से 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित हुआ।
नगर पंचायत अध्यक्ष शाहिना शेख ने कहा कि नवगठित नगर पंचायत में विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद सभी वार्डों को शुद्ध पेयजल, सड़क नाली और पथ प्रकाश की व्यवस्था से लैस किया जा रहा है। टाउन एरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों के मकान बन रहे हैं। बोर्ड ने 10 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया है। एक माह में इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
बैठक में ईओ नीतेश गौरव, नीरज, सुग्रीव, सोनी, प्रियेश कुमार शुक्ला, चुन्नी राव, पिंटू, शैलेष यादव, संगीता,संतराज यादव, दानिश शेख, दिग्विजय नाथ, रूबीया खातुन, गौशिया बेगम, सोहरत और जयप्रकाश राजभर मौजूद रहे।