संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ की बैठक मंगलवार को सोनबरसा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी को मजबूत करते के लिए संगठन का विस्तार किया गया।
जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गौंड़ ने कहा कि लोक सभा चुनाव सिर पर है। सत्ताधारी पक्ष के लोग चुनाव में हर जाल फेंकने की तैयारी में हैं। ऐसे में हमें गांव स्तर पर यूथ को तैयार कर चुनाव को मजबूती से लड़ने की जरूरत है।
इस दौरान उन्होंने पार्टी का विस्तार करते हुए राम अवध को सलेमपुर का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेश प्रसाद को भाटपार रानी‚ विकास गोड़ को रामपुर कारखाना‚ सत्येंद्र गोंड़ के पथरदेवा विधानसभा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रामानंद गोंड़ को भाटपाररानी‚ राम नक्षत्र प्रसाद को बनकटा‚ दयानंद गोंड को सलेमपुर‚ व्यास मुनि को लार‚ हीरालाल को रामपुर कारखाना‚ वंश बहादुर को भटनी‚ रमेश को पथरदेवा का ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया।