फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु निगम ने भेजा रेलवे को प्रस्ताव, उपरगामी सेतु के लिए ड्राइंग का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेतु निगम ने भेजा रेलवे को प्रस्ताव, उपरगामी सेतु के लिए ड्राइंग का इंतजार
विज्ञापन

जनपद की तीन रेलवे क्रॉसिंग भटनी, भाटपाररानी, धनौती के प्रस्ताव शासन को भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के तीन रेलवे क्रॉसिंग पर उपरगामी सेतु बनाने के लिए सेतु निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। रेल ट्रैक के ऊपर से जाने वाले पुल की ड्राइंग के लिए सेतु निगम ने प्रस्ताव भेजा है। रेलवे से ड्राइंग मिलने के बाद इन जगहों पर पुल बनेंगे। इनके बन जाने से लोगों को घंटों जाम से निजात मिल जाएगी।
जिले के चार रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले घंटों जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उपरिगामी पुल बनाया जाना है। इसका प्रस्ताव सेतु निगम ने शासन को तीन माह पहले भेजा है, क्योंकि जिले के दोनों सांसदों ने इसे अपनी कार्ययोजना में शामिल किया है। अब इन पुलों की सेतु निगम ने ड्राइंग की स्वीकृति के लिए रेलवे को भेजा है, क्योंकि रेल लाइन के ऊपर का हिस्सा रेलवे का होता है। इसकी ड्राइंग की मंजूरी लेनी होती है।
विज्ञापन

विभागीय सर्वे पर गौर किया जाए तो सबसे अधिक उपरिगामी पुल की जरूरत भटनी के ढाला नंबर 115 पर है। सर्वे में भटनी के 115 नंबर रेलवे ढाले पर ट्रैफिक वाल्यूम यूनिट (टीवीयू) 3.22 लाख व भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के समपार संख्या 112 ए बेलपार ढाला पर 1.75 लाख है। दोनों जगहों पर टीवीयू का मानक पूरा हो रहा है।
सेतु निगम ने भटनी में सेतु निर्माण के लिए करीब 42.08 करोड़ रुपये व भाटपाररानी के बेलपार में सेतु निर्माण के लिए 46.53 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसी तरह गौरीबाजार व सलेमपुर के धनौती ढाला पर उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए भी एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। इसके बन जाने से लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

कोट
रेलवे को ड्राइंग के लिए भेजा गया है। मंजूूूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सांसद ने अपनी कार्ययोजना में पुल निर्माण को लिया है। इससे पूरी संभावना है कि आने वाले समय में पुल का निर्माण हो जाएगा।
-एसपी सिंह, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें