फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार से मरे छात्र के पिता ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से मरे छात्र के पिता ने दी तहरीर
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शनिवार की सुबह एक छात्र की मौत हो गई थी। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घंटों शव रखकर हंगामा किया था। रविवार की सुबह मृत छात्र के पिता ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर विद्युत निगम के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के चांद पलिया गांव निवासी अमित कुमार (16) पुत्र उमाशंकर नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में दसवीं का छात्र था। शनिवार की सुबह वह घर से कोचिंग के लिए निकला। कोचिंग के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। वह सेंट पॉल स्कूल के पीछे पहुंचा था कि पोल से नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। वह तार से से चिपक कर गिर गया।
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व स्कूल प्रबंधन को दी। सूचना पर स्कूल के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बंद कराई। अमित को जब तक तार से अलग किया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन व स्कूली छात्रों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। मृत छात्र के पिता उमाशंकर ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मेरे बेटे की मौत हो गई। लापरवाही बरतने वाले विद्युत निगम के कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें