फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किन्नर समुदाय की समस्याओं का होगा समाधान

Fri, 05 Jan 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में किन्नर कल्याण बोर्ड की हुई बैठक
विज्ञापन


देवरिया। किन्नर समुदाय समाज के अभिन्न अंग है। वे अपने आप को मुख्यधारा से जोडे़ं। अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं। उनकी समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। साथ ही संचालित विभिन्न योजनाओं में उनकी पात्रता अनुसार उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। समस्याओं को लाने में वे किसी प्रकार का कोई संकोच न रखें। जिला प्रशासन उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में किन्नर कल्याण बोर्ड के तहत गठित जिला स्तरीय समिति में कहीं। डीएम ने एकता महेश्वरी से किन्नरों की समस्याओं को प्रमुखता से अवगत कराने के लिए कहा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, बरहज श्वेता जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी लाल बहादुर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें