फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिले दो मैदान तो खो-खो की नर्सरी होगी और बेहतर

Fri, 19 Apr 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित खो खो प्र​शिक्षण ​शिविर ।संवाद
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

30 से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, एक ही ग्राउंड पर अभ्यास करने की मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खो-खो में खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में 30 से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। ऐसे में एक ही मैदान होने से इन्हें अभ्यास में दिक्कतें महसूस हो रही हैं। खिलाड़ियों की अधिक संख्या को देखते हुए दो मैदान चाहिए।
वर्ष 2024-25 के लिए खेल निदेशालय ने रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ खेलों के प्रशिक्षण शिविर के संचालन को अनुमति दी है। इसमें एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, हॉकी, क्रिकेट, खो-खो, फुटबाल, वाॅलीबाल, हैंडबाल शामिल हैं। इसमें खो-खो शिविर को बेहतर ढंग से चलाने के लिए खेल निदेशालय की ओर से एक सप्ताह पूर्व नया पोल उपलब्ध कराया है, क्योंकि पुराना पोल जर्जर हो चला था। हालांकि, सुबह व शाम के वक्त खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने से मैदान अब छोटा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक शालिनी शर्मा ने बताया कि खो-खो के लिए 27 गुणा 16 मीटर का मैदान होता है। अभी मानक के अनुसार ही बनाए गए मैदान पर अभ्यास हो रहा है। खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी तो उनके अभ्यास के लिए यह कम पड़ेगा। कुछ ओर जगह मिल जाए तो प्रशिक्षण में सहूलियत होगी।


स्पीकअप
स्टेडियम में खो-खो के लिए कई बार जगह बदल चुकी है। इस बार खिलाड़ियों की संख्या भी अधिक बढ़ रही है। ऐसे में सभी को अभ्यास करने में दिक्कतें हो रही हैं।
-विकास भारती, प्रशिक्षणार्थी


खो-खो खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए थोड़ी जगह ही मिली है। खिलाड़ियों की संख्या को देखते हुए इसे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि आने वाले दिनों में स्टेट प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

-बेबी भारती, प्रशिक्षणार्थी
कोट

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ खेलों के शिविर चल रहे हैं। ऐसे में अब इसी मैदान पर सारे खेल होने हैं। खो-खो के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है। खेल में खिलाड़ियों का बढ़ना प्रशिक्षण के लिए अच्छा है। पोल अभी दिया गया है। जल्द ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें