फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केबल बदलने के बाद भी नहीं शुरू हुई आपूर्ति

Sun, 04 Feb 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन अंधेरे में 100 घरों के लोग, पिपरा रामधर में तार के जगह बदला गया है केबल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के पिपरा रामधर गांव में बिजली के तार के जगह केबल लगाया गया है। गांव वालों का आरोप है कि केबल बदलने के दस दिन बाद भी बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हुई। इससे गांव अंधेरे में है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भागलपुर ब्लॉक के पिपरा रामधर गांव में बिजली के तार के जगह केबल लगाया गया है। गांव के सुनील मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, पंकज मिश्रा, रविंद्र तिवारी, गौरीशंकर मिश्रा, विजेंद्र यादव, मुकेश मिश्रा आदि लोगों का कहना है कि गांव में बिजली का केबल लगाने के बाद दस दिन हो गया, लेकिन बिजली की आपूर्ति चालू नहीं की गई। इसके चलते करीब 100 घरों की बत्ती दस दिन से गुल है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सब स्टेशन के अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि केबल लगाने के दौरान दो लोगों ने केबल ले जाने से रोक दिया था। मामला थाने तक गया। अब मामला हल हो गया है। कल आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें