बरहज। बिजौली तिवारी गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन 40 वर्षीय पप्पू यादव बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से झुलस गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बिजौली तिवारी निवासी पप्पू यादव गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर गड़बड़ी दुरुस्त कर रहे थे। लोगों के अनुसार, इसी बीच आपूर्ति बहाल हो गई। वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। एसडीओ राधेश्याम ने बताया कि पप्पू यादव विभागीय लाइनमैन नहीं हैं। वह संविदा कर्मी भी नहीं है। संवाद