फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने निजी बस चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने निजी बस चालक को पीटा
विज्ञापन

देवरिया। ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे निजी बस चालक मनमानी कर रहे हैं। शनिवार की सुबह निजी बस का चालक बस स्टेशन के अंदर खड़ी बस से यात्रियों को उतार कर अपनी बस में ले जाने लगा। रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बस चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी टीएसआई रामबृक्ष यादव को दी। टीएसआई ने बस का चालान कर दिया।
बस स्टेशन परिसर में एक बस दिल्ली के लिए सुबह सवारी भर रही थी। इसकी दौरान एक निजी बस चालक बस स्टेशन के पास बस को खड़ा कर दिया और अंदर खड़ी रोडवेज की बस में घुस गया। उसने दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अपनी बस में बैठाने लगा। काफी संख्या में सवारियों को लेकर वह निकल रहा था। इसी दौरान परिवहन निगम के कर्मचारियों ने निजी बस चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। चालक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा तो कर्मचारियों ने उसको पकड़ लिया और टीएसआई को बुला कर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही बस चालक परिवहन निगम के कर्मचारी का पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा और फिर से गलती न करने का वादा किया। टीएसआई ने बताया कि बस का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें