फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मासूम का नाजुक अंग काटने के मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के कोईलसवा खुर्द गांव में खेल के दौरान हुए विवाद के बाद एक मासूम का नाजुक अंग हंसिया से काटने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में गांव की निवासी विपत्ति देवी ने बताया कि पांच जुलाई की शाम करीब आठ बजे उनका नाती हिमांशु प्रसाद गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अखिलेश यादव से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी रामईश्वर वहां पहुंचे और हंसिया से हमला कर दिया, जिससे हिमांशु के नाजुक अंग में गंभीर चोट आई। यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। परिजन घायल किशोर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में रामईश्वर और अखिलेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें