खुखुंदू। परसिया भंडारी गांव में महिला के नाम बैनामा ली गई जमीन पर धोखाधड़ी कर कब्जा करने और रुपये देने से इन्कर करने पर पुलिस ने पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला के पति की शिकायत पर की है।
परसिया भंडारी गांव निवासी विवेकानंद मिश्र की पत्नी रेनू मिश्रा के नाम भूमि बैनामा ली गई है। आरोप है कि बैनामे की भूमि पर गांव के चार लोग और सलेमपुर के एक शख्स ने कुटरचित दास्तावेज तैयार कर कब्जा कर लिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी राम किशुन, बीरबल, अमर कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा और सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चेरो भेड़िया निवासी दिवाकर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
...
दो पक्षों में मारपीट, दो हिरासत में
खुखुंदू। शेरवां बभनौली गांव में भूमि कब्जा करने और रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है।
शेरवां बभनौली गांव निवासी अविनाश चौहान पुत्र राम सेवक चौहान और कमलेश चौहान पुत्र मरछू चौहान के बीच भूमि कब्जाने और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। दोनों आपस में मारपीट कर लिए। दोनों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने दोनों का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कई दिन से आपस में लड़-झगड़ रहे थे। दोनों का चालान किया गया है। संवाद