संत विनोबा पीजी और बीआरडी पीजी कॉलेज में छात्रनेताओं ने प्राचार्य कक्ष और दफ्तरों में तालाबंदी कर नारेबाजी की।
छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित नहीं होने से नाराज छात्रनेताओं का कहना था कि प्राचार्य समय देकर भी हमलोगों से मुलाकात करने से कतरा रहे हैं जो कि वादाखिलाफी है।छात्रनेताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
संत विनोबा पीजी कॉलेज के छात्रनेता मंगलवार को नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष के सामने पहुंचे। प्राचार्य की गैर मौजूदगी से गुस्सा भड़क उठा।
छात्रनेता रोहित त्रिपाठी और धीरेंद्र मिश्र की अगुवाई में दोपहर एक बजे प्राचार्य दफ्तर को खाली करा कर ताला जड़ दिया गया। छात्रों के तेवर देख कर्मचारियों ने खामोश रहने में भलाई समझी।
इसके बाद संचालित क क्षाओं को भी बंद करा दिया। छात्रनेताओं का कहना था कि प्राचार्य ने मुलाकात के लिए मंगलवार का समय दिया था, लेकिन कॉलेज में खुद नहीं आए।
इससे छात्रनेता अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
इस दौरान प्रतीक शाही, अंशुमान मिश्र, कृष्णा मिश्र, अमित पांडेय, अमित शुक्ल, अविनाश शुक्ल, सोनू गुप्त, रवि प्रकाश जायसवाल, सुमित तिवारी, विपिन मणि, अवनीश, दिव्याशु दुबे, लोकेश आदि मौजूद रहे।
उधर, बीआरडीपीजी कॉलेज के छात्रनेता शाकिर अली और बलराम यादव की अगुवाई में छात्रों ने कार्यालयों में तालाबंदी कर प्राचार्य कक्ष के सामने धरना शुरू कर दिया।
उनका कहना था कि चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई तो 19 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन में अफसर मिर्जा, इरशाद अंसारी, रामप्रवेेश चौहान, सुनील सिंह यादव, मनोज यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक यादव, लोकेश चौरसिया, अखिल यादव, राजू सिंह, सद्दाम हुसैन, विकास जायसवाल आदि शामिल रहे।