फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने तीन माह बाद प्रधानाचार्य के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में प्रधानाचार्य निलंबित चल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 12 सितंबर को बेटी स्कूल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रधानाचार्य ने उसे ऑफिस में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की। घर पहुंचकर बेटी ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। लड़की के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत की। तभी से पुलिस इस मामले में हीलाहवाली कर रही थी।
इस बीच प्रधानाचार्य की प्रबंधक के नेतृत्व में समिति ने जांच की। इसके बाद प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया। थाने में कार्रवाई न होने पर लड़की के पिता ने पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यमंत्री तक चक्कर लगाते रहे लेकिन केस दर्ज नहीं हो रहा था। तीन माह बाद सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। विवेचना चल रही है। आरोपी प्रधानाचार्य पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें