फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो सौ मीटर दौड़ में प्रिंस और चार सौ मीटर में आकाश रहे प्रथम

विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को संबोधित करती बीएसए शालिनी श्रीवास्तवफोटो - संवाद
विज्ञापन
- ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय के छात्रों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के सेंटपाॅल पब्लिक स्कूल में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने फीता काटकर किया।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्राइमरी में श्रवण कुशवाहा प्रथम एवं गोलू को द्वितीय स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्राथमिक में प्रिंस राजभर प्रथम व श्रवण कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 200 मीटर बालक वर्ग प्राथमिक में सुदीश को प्रथम और अनिकेत सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह 100 मीटर दौड़ बालक उच्च प्राथमिक में साहिद प्रथम, 200 मीटर में प्रिंस प्रथम एवं 400 मीटर में आकाश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक में 100 मीटर दौड़ में सहाना, 200 मीटर दौड़ में खुशी एवं 400 मीटर दौड़ में गोल्डन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मुसैला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भगड़ा भवानी विजेता हुआ। निर्णायक की भूमिका वशिष्ट यादव, अनिल कुमार, सैयद अली, नसरूल्लाह खान, जय प्रकाश सिंह, मनोरमा दिवेदी, रेनू यादव व उषा सिंह ने निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी आरबी राम ने सभी का स्वागत किया। व्यायाम शिक्षक एवं सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से ठीक रहने के लिए खेल प्रतियोगिता में बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस दौरान शाकिर अली, हैदर अली, अशोक कुमार, धनंजय जायसवाल, मैनेजर यादव, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें