देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजूकेशन के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को एजूकेशन यूनिट में होगा। इसकी नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता सिंह होंगी। एनएमसी से नियुक्त पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। इसमें मेडिकल कॉलेज के आचार्य, सह आचार्य व सहायक आचार्य को छात्रों को थ्योरी के साथ क्लीनिक की जानकारी अच्छी तरह से दिए जाने के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सभी चिकित्सा शिक्षक के लिए जरूरी। प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। संवाद