संवाद न्यूज एजेेंसी
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार को मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इसमें जीआईसी ने बनाम मैरवा (सिवान) के बीच मैच खेला गया। इसमें मेजबान टीम 6-4 के अंतर से विजेता बनी।
राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के तरफ से हरि आशीष गुप्ता दो, योगेश गोंड, दीपू विश्वकर्मा, आलोक प्रजापति, गुरु चौरसिया ने एक-एक गोल किया। मैरवा की टीम के तरफ से शुभम राम ने दो, सुमित कुमार व सौरभ कुमार ने एक-एक गोला दागा। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रभारी अब्दुल अहद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।