भलुअनी के तेनुआ चौबे गांव निवासी और बरीपुर हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक चौबे की मंगलवार रात चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र संदीप को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। घायल बेटे ने हत्या का आरोप गांववालों पर लगाया है। घटना के बाद से गांव में तनाव है।
56 वर्षीय अशोक चौबे हनुमान मंदिर में सहायक पुजारी थे। सोमवार रात गांव में अशोक के भाई की दुकान पर कुछ लोगों से परिवार वालों का विवाद हुआ था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार की रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने अशोक के घर पर हमलाकर कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बचाव में आए बेटे संदीप को भी पीटा। परिजन दोनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पुजारी अशोक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी दक्षिणी भीम गौतम ने घटना की जानकारी ली।