फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सास-ससुर समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज, आरोप- नहीं आया इन्हें तरस

Wed, 01 May 2024 01:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला ने सास-ससुर व ननद समेत सात लोगों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने सात साल से दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया है। शहर की न्यू काॅलोनी साकेत नगर की रहने वाली वन्दना देवी पत्नी राजू उर्फ संजीव कुमार का आरोप है कि उनका पति उनके साथ रहता है।

लेकिन उनकी बात न मानकर अपनी भाभी की बात मानता है। वन्दना द्वारा विरोध करने पर उनका ससुर जयराम बैठा, सास लीलावती, ननद किरन देवी, ननदोई संजय कुमार, छोटू उर्फ अरुण और छोटू की पत्नी पुष्पा देवी व जेठ जैवन्द ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़िता आठ माह की गर्भवती भी है। आरोप है कि ससुरालियों द्वारा पीड़िता को सात साल से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सास, ससुर, जेठ, ननदोई व ननद सहित सात लोगों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें