बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम बच्चे से गांव के ही मंदिर के पुजारी से याैन शोषण का आरोप एक साठ वर्षीय मंदिर के पुजारी पर लगा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, मासूम बच्चा घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान मंदिर के पुजारी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और मंदिर के समीप सुनसान स्थान पर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बनकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पीड़ित बच्चे को चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी के साथ सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है।
वहीं घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद