फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुशील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, राणा प्रताप महामंत्री बने

Tue, 26 Dec 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपार रानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में विजई प्रत्याशियों के साथ अधिवक्ता गण खुशी मनाते हुए
विज्ञापन
भाटपाररानी। तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। इसमें सुशील कुमार ओझा अध्यक्ष तथा राणा प्रताप सिंह महामंत्री विजयी घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष उपेंद्र मणि तिवारी एवं सुधांशु वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी सुशील कुमार ओझा, नागेश दुबे एवं शिव प्रकाश गुप्ता दावेदार थे। सुशील कुमार ओझा 23 मत पाकर विजयी बने। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान प्रसाद, महामंत्री राणा प्रताप सिंह एवं कोषाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया। विजयी प्रत्याशियों का विजय, विनय तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सुनीत पांडेय, धनंजय मौर्य सहित समस्त अधिवक्ताओं नेस्वागत किया। संवाद
विज्ञापन




सुशील ओझा अध्यक्ष चंद्रभान उपाध्यक्ष व राणा प्रताप बने महामंत्री

भाटपाररानी में तहसील बार का चुनाव मंगलवार को चुनाव अधिकारी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु वर्मा व उपेंद्र मणि चुनाव अधिकारी के देखरेख में संपन्न हुआ। कुल 55 मत में 54 मत पड़े । जिसमें अध्यक्ष पद पर 23 मत पाकर सुशील ओझा विजय रहे। वहीं 20 मत पाकर नागेश दुबे दूसरे स्थान तो 11 मत पाकर शिव प्रकाश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रभान प्रसाद , महामंत्री पद पर राणा प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष के लिए विवेक श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गए। निर्वाचित कमेटी को चंद्रचूड़ तिवारी ,विजय तिवारी, चंद्रशेखर सिंह ,प्रदीप गुप्ता, बी के श्रीवास्तव, अचल तिवारी, ओम प्रकाश उपाध्याय आदि बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें