फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया को मथुरा से जोड़ने की तैयारी, रूटों का शुरू हुआ निर्धारण

Sat, 21 Sep 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रोडवेज की ओर से देवरिया को सीधे कृष्णनगरी मथुरा से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही कानपुर तक तीन नई सेवाओं एवं मऊ, गाजीपुर तक बसों को चलाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से डिपो से नई बसों को देने से पहले ही रूटों का निर्धारण कर प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में देवरिया डिपो को 10 नई बसें मिलने वाली है। इसके लिए मुख्यालय की ओर से पहले ही रूटों का निर्धारण का प्रस्ताव मांगा गया है। ऐसे में डिपो स्तर पर रूटों का निर्धारण किया जा रहा है। डिपो से जिन रूटों का निर्धारण किया गया है, उसमें देवरिया-महुआडीह-हाटा- देवरिया-लखनऊ, देवरिया-गौरीबाजार-हाटा-देवरिया-प्रयागराज, देवरिया-मऊ-गाजीपुर-देवरिया, देवरिया-रुद्रपुर, नई बाजार-कानपुर, देवरिया-मथुरा, चुरिया-मेहरौना-देवरिया-लखनऊ, देवरिया-भिंगारी बाजार-देवरिया-कानपुर, देवरिया-महेन-कानपुर को शामिल किया गया है। हाल-फिलहाल इन रूटों पर एक-बस चलाने की योजना है।

डिपो के पास है 200 बसों का बेड़ा
देवरिया डिपो के पास वर्तमान में निगम की 73 एवं अनुबंधित 127 बसें हैं। इनका संचालन लोकल के अलावा लंबी दूरी वाले मार्गों पर हर दिन किया जाता है। डिपो की बसों से हर दिन 28 से 30 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इससे औसतन आय रोजाना 20 से 22 लाख के मध्य रहती है।
विज्ञापन

कोट

भविष्य में डिपो को 10 नई बसें मुख्यालय स्तर से मिलेंगी। ऐसे में वहां के निर्देश पर पहले ही रूटों का निर्धारण कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। बसों के मिलने के बाद देवरिया से मथुरा तक सीधी बस सेवा चलेगी। अन्य निर्धारित रूटों पर भी इनका संचालन किया जाएगा। ऐसे में यहां के यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन


-राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें