फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लिफ्ट खराब होने से डॉक्टर व स्टाफ परेशानी

Sat, 21 Sep 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में स्टाफ के लिए लगा लिफ्ट खराब हो गया है। इससे डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। उन्हें मरीजों, तीमारदारों के साथ लिफ्ट में जाना पड़ रहा है जो हर मंजिल पर रुक रही है। कुछ दिन पहले अन्य दो लिफ्ट में खराबी आई थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन लिफ्ट लगा है। दो पूरब तरफ है। इसमें एक मरीज, तीमारदार और एक डॉक्टर व स्टाफ के लिए है जबकि पश्चिम तरफ आर्थो विभाग के पास एक लिफ्ट लगा है। डॉक्टर और स्टाफ को राउंड लेने, ओटी और इमरजेंसी काल पर वार्ड में जाना होता है। इसे देखते हुए एक लिफ्ट उनके प्रयोग के लिए है। शुक्रवार को लिफ्ट खराब होने से डाॅक्टरों को चौथी मंजिल में ओटी और तीसरी, दूसरी व पहली मंजिल पर जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कुछ डॉक्टर और कर्मी मरीजों और तीमारदारों के साथ लिफ्ट में गए जो हर मंजिल पर रुक-रुक पहुंची।
अभी चार दिन पहले मरीजों और तीमारदारों के प्रयोग में लाने वाली दो लिफ्ट करीब तीन दिन तक खराब रही। उस समय मरीज और तीमारदारों का डॉक्टर व स्टाफ के लिए प्रयोग होने वाली लिफ्ट से ही आना-जाना हुआ। लिफ्ट में आए दिन खराबी से परेशानी हो रही है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि लिफ्ट के नोडल अधिकारी से बात कर जल्द लिफ्ट को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें