फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अयोध्या में राम के राज्याभिषेक की शुरू हुई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। क्षेत्र के अकटहिया गांव स्थित शिवमंदिर पर चल रहे 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में सातवें दिन बृहस्पतिवार को रामलीला मंडली के कलाकारों ने राम के राज्याभिषेक की तैयारी आदि प्रसंग का मंचन किया।
विज्ञापन

रामलीला मंडली के कलाकारों ने अपने मंचन में दिखाया कि समय बीतने के साथ अयोध्या के राजा दशरथ ने एक दिन गुरु वशिष्ठ के सम्मुख राजदरबार में प्रस्ताव रखा। गुरुदेव से कहा कि वह चाहते हैं कि आप के परामर्श पर राम को अ का राजा बनाकर अपनी जिम्मेदारी से निवृत हो जाऊं। गुरु वशिष्ठ ने इसे श्रेष्ठ विचार कहकर पूरी सहमति दी। राम के राज्याभिषेक की तैयारी शुरू हो गई। हर तरफ लोगों के बीच खुशियों के ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें