फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने की तैयारियां तेज

Wed, 13 Jan 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संभावित कार्यक्रम को लेकर अफसरों की भाग दौड़ तेज हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को रोपनछपरा पहुंचे एडीएम प्रशासन, एएसपी और पीडब्लूडी के एक्सईएन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और हेलीपैड के लिए स्थान चिन्हित किया।

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।लार के रोपनछरा गांव में 20 जनवरी को ठाकुर भद्रसेन सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने की संभावना है।

इसको लेकर अफसरों ने गांवों की ओर रूख कर दिया है। लार से नवलपुर तक पटरी नहीं होने से खतरनाक बनी सड़क के किनारे मिट्टी भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सड़कों के किनारे लगे पौधों की रंगाई का कार्य भी शुरू हो गया है। वहीं शाम को एडीएम प्रशासन बीरेन्द्र गुप्ता, एसडीएम सत्येन्द्र कुमार, एएसपी एनके सिंह, पीडब्लूडी के एक्सईएन आरबी राम, एसओ विकास यादव समेत अन्य विभाग के अफसर रोपन छपरा गांव में पहुंचे।

अफसरों ने प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह के दरवाजे के पास हेलीपैड बनाने के लिए स्थान चिन्हित कर उनसे बात किया। लेकिन प्रोफेसर ने असंतोष जताते हुए पुराने स्थान विद्यालय कैंपस में ही हेलीपैड बनाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद अफसर वहां पहुंचे। एडीएम ने पीडब्लूूडी के एक्सईएन से हेलीपैड का कार्य शुरू कराने को कहा। इसके अलावा हेलीपैड से मंच तक के सुरक्षा व्यवस्था का भी अफसरों ने हाल जाना।

एसडीएम सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संबंधित कर्मचारियों को मंच व हेलीपैड निर्माण कराने के निर्देष दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें