गढ़रामपुर। तरकुलवा विकास खंड के रामपुर गढ़ क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूजा समिति के सदस्य अपने-अपने पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुट गए हैं। पंडालों में रंग-बिरंगी रोशनी, झिलमिल झालरों की सजावट और आकर्षक मूर्तियों की स्थापना से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। दशहरा के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। हिंदू सम्राट सेवा समिति, बजरंग दल, सनातन सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति एवं बुद्धा सेवा समिति सहित अन्य पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने बैठक कर यह सुनिश्चित किया है कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। समितियों ने अपने-अपने स्वयंसेवकों को मेले की देखरेख और व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद