फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तैयारियों में जुटा प्रशासन, सात मई को शुरू होगा नामांकन

Tue, 30 Apr 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मतदान को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ बैरिकेडिंग का कार्य
रोडवेज से शिवमंदिर तक सड़क की दोनों पटरियों पर लगेगा बैरियर
14 तक चलेगा नामांकन, 17 को नाम वापसी, एक जून को होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए सात मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 14 मई तक नामांकन किए जा सकेंगे। 15 मई को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संवीक्षा की जाएगी। 17 मई नाम वापसी की अंतिम तिथि है। जिले में एक जून को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी। इस बीच प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।
बस स्टैंड से लेकर कचहरी मार्ग तक सड़क की दोनों पटरियों पर बैरियर लगाए जाएंगे। कलक्ट्रेट गेट के निकट से लेकर डीएम न्यायालय तक जाने के लिए चार से पांच जगहों पर बैरियर लगाए जाएंगे। कलक्ट्रेट के ठीक निकट शिव मंदिर व रोडवेज पर बने अलग-अलग बैरियर पर ही प्रत्याशियों के वाहन रोक दिए जाएंगे। इसके बाद उन्हें पैदल ही नामांकन के लिए कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष तक पहुंचना होगा। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि नामांकन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैरियर से लेकर नामांकन कक्ष तक जाने वालों की होगी वीडियोग्राफी
जिले में सात मई से सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया की निगहबानी तीसरी आंख करेगी। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही वीडियोग्राफी कराई जा रही है। एएसपी ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती नामांकन स्थल व आसपास के क्षेत्र में मौजूद रहेगी।

नामांकन से पूर्व कलक्ट्रेट की सड़कें की गईं दुरुस्त
नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट परिसर के अंदर टूटी व क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने अभी से कलक्ट्रेट परिसर के अंदर होने वाली बैरिकेडिंग का कार्य शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन


नामांकन अवधि तक वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन
लोकसभा चुनाव को लेकर सात मई से नामांकन शुरू हो रहा है। नामांकन के दौरान रोडवेज से लेकर शिवमंदिर तक सड़क की दोनों पटरियों पर बैरिकेडिंग रहेगी। इस दौरान वाहनों को मेडिकल अस्पताल रोड से पीछे के रास्ते होते हुए पोस्टमार्टम चौराहे से शिवमंदिर लाकर मुख्य मार्ग से भेजा जाएगा। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक यह मार्ग आवागमन के लिए पूर्णत: बंद रहेगा। नामांकन की समयावधि समाप्त होने के बाद पुन: इसे खोल दिया जाएगा। लेकिन नामांकन चलने वाली तिथियों तक इस मार्ग पर 11 से 3 बजे तक आवागमन बाधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें