फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हाईटेंशन तार टूटने से 16 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 30 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की देर रात बहाल हुई आपूर्ति, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यू एजेंसी
भटनी। नूरीगंज बाजार में हाईटेंशन तार टूटने से करीब 16 घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान नगर और बलुआ अफगान फीडर से जुड़े लोग गर्मी में रविवार को पूरे दिन परेशान रहे। देर रात आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम का तापमान बढ़ने के साथ ही भटनी इलाके में अघोषित बिजली कटौती बढ़ गई है। आए दिन तार टूटने व लोकल फाॅल्ट होने से लोग परेशान हैं। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी लोगों को रुला रही है। नगर के सिनेमा रोड के रहने वाले लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से हस्तक्षेप करने की मांग की है। वहीं, रविवार सुबह नूरीगंज बाजार के पास छोटी गंडक नदी के पास हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इसके चलते नगर और बलुआ अफगान फीडर से जुड़े लोगों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

पहले तो लोग दिन में तेज हवा चलने की वजह से बिजली कटौती होने की बात समझे लेकिन शाम को बिजली नहीं आने पर परेशान हो गए। शिकायत पर विद्युत कर्मियों ने पड़ताल की तो तार टूटने की वजह सामने आई। इसके बाद देर रात तार को जोड़ आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने से ओवरलोड की समस्या हो गई है। इसके चलते फाॅल्ट अधिक होने लगे हैं। समस्या का समाधान करने के लिए विद्युत कर्मी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें