रोजगार मेले में 4441 युवाओं ने किया प्रतिभाग, 30 कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर
देवरिया। जिला सेवायोजन कार्यालय ने उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत राजकीय आईटीआई सोंदा में बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में कुल 4441 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 30 कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों द्वारा अपराह्न 3 बजे तक 1711 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने फीता काटकर किया। उन्होंने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए चयनित युवाओं को ऑफर/नियुक्ति पत्र एवं श्रम हितलाभ योजनाओं के चेक वितरित किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, एनएसआईसी के प्रबंधक कुमार रोहित, सेवायोजन अधिकारी गोरखपुर पवन कुमार पटेल, आईटीआई के प्रधानाचार्य केके राम, उप श्रमायुक्त शक्ति मौर्य तथा उद्यमी विजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।