माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में खेल कौशल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी
देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई। अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रीति मद्धेशिया और अंडर-14 बालक वर्ग में देव खरवार प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य शांति राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को मात देकर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का कर लिया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में देवरिया ग्रामीण की प्रीति मद्धेशिया प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में देवरिया ग्रामीण की आकृति प्रथम, देवरिया सदर की शिबू द्वितीय और देवरिया ग्रामीण की फुर्ती तीसरे स्थान पर रहीं।