देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्री बोर्ड की सूची जारी हो गई है। यह परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होंगी।
पहले दिन 12 जनवरी को हिन्दी की परीक्षा होगी। 13 जनवरी को हाईस्कूल विज्ञान और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान, नागरिक शास्त्र, लेख शास्त्र और व्यावसायिक वर्ग-1, कृषि पेपर-1 व 6 की परीक्षाए होंगीं। 15 जनवरी को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं होंगी। 16 जनवरी को हाईस्कूल गणित व गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं इंटरमीडिएट गणित, जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, भूगोल, व्यावसायिक वर्ग-2, कृषि-2 व 7 विषय की परीक्षा होगी।
17 जनवरी को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, व्यावसायिक वर्ग-3, कृषि वर्ग 3 व 8 की परीक्षा होगी। 19 जनवरी को हाईस्कूल में वाणिज्य, कम्प्यूटर, संस्कृत, ऊर्दू, कृषि, पाली, अरबी, फारसी की परीक्षा होगी।
वहीं इंटरमीडिएट में इतिहास, व्यावसायिक वर्ग-4, कृषि वर्ग-4 व 9 की परीक्षा होगी। 20 जनवरी को अंतिम दिन हाईस्कूल में चित्रकला और इंटरमीडिएट में चित्रकला व प्राविधिक कला की परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड की समय सारिणी जारी हो गई है। संवाद