फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सहोदरपट्टी गांव के प्रवीण बने लेफ्टिनेंट

Wed, 17 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सहोदरपट्टी गांव के प्रवीण कुमार सिंह का सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। इसकी जानकारी होते ही गांव में खुशी व्याप्त हो गई। बुधवार को उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

देसही देवरिया के सहोदरपट्टी गांव के प्रवीण कुमार सिंह की प्राथमिक से लेकर 10वीं तक की शिक्षा गोरखपुर के आर्मी स्कूल में हुई। 10वीं 2018 में पास की। 11वीं और 12वीं की शिक्षा 2020 में गोरखपुर के ही जैनिथ कान्वेंट स्कूल में पूरी हुई। इसके बाद 2022 में इनका चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) पुणे में हो गया।
तीन साल के प्रशिक्षण के बाद एक साल के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून भेजा गया। 13 दिसंबर को पासिंग परेड फाइनल हुआ। इनका चयन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। बिहार रेजिमेंट में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें