फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर की टीम में चयनित हुईं प्रतिमा

Tue, 16 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के बकनटा थाना क्षेत्र के छेरिहा टोला बारिगहवा निवासी प्रतिमा यादव का चयन गोरखपुर यूनिवर्सिटी की क्रिकेट टीम में हो गया है। वह अब अंतर विश्वविद्यालय खेलों में हिस्सा लेंगी। प्रतिमा शहर के भुजौली कॉलोनी क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस करती हैं। प्रतिमा यादव दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। उनका चयन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम में हुआ है। प्रतिमा भुवनेश्वर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय खेलों में प्रतिभाग करेंगी। यह खेल 30 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। प्रतिमा एक जनवरी 2026 से छह जनवरी तक विभिन्न मैचों में खेलेंगीं। प्रतिमा भटनी क्षेत्र के सीता देवी कॉलेज की छात्रा हैं। वह पिछले दो वर्ष से शहर के भुजौली कॉलोनी क्रिकेट ग्राउंड पर कोच नीरज कुमार बाजपेयी के मार्गदर्शन में क्रिकेट का अभ्यास कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें