फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधान के प्रतिनिधि पर भूमि कब्जा करने का आरोप

Tue, 16 Jul 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। शेरवां बभनौली गांव की एक महिला ने प्रधान के प्रतिनिधि पर खलिहान की भूमि से कब्जा हटवाकर काश्तकारी की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बिना नोटिस दिए ही राजस्व टीम और पुलिस को लाकर जबरदस्ती पैमाइश कराई गई। विरोध करने पर उसकी जमीन में तीन कट्ठा अधिक तक जबरन निशान लगवाया गया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि प्रधान के प्रतिनिधि उससे चार माह पहले दो लाख रुपये की मांग की और कहा कि रुपये दोगी, तब खलिहान से कब्जा नहीं हटाया जाएगा। पीड़िता ने सीएम से लेकर डीएम और एसडीएम को रजिस्ट्री पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में प्रधान के प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बताया कि खलिहान की जमीन पर कब्जा है। मौके पर राजस्व और पुलिस की टीम गई थी। हालांकि केवल पैमाइश हुआ है। नायब तहसीलदार के मौके पर नहीं पहुंचने से कब्जा नहीं हटाया गया। महिला रुपये मांगने और भूमि कब्जा करने का झूठा आरोप लगा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें