फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीडीओ के स्थानांतरण को लेकर प्रधानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बरहज ब्लॉक परिसर में रणनीति तय करते प्रधान संवाद
विज्ञापन
25 दिनों से आंदोलनरत हैं संघ के सदस्य, बैठक कर आठ जून से अनिश्चितकालीन धरने की दी गई चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बीडीओ के स्थानांतरण की मांग के समर्थन में ब्लॉक परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले प्रधानों ने प्रदर्शन किया। इससे पहले बैठक कर बीडीओ चंद्रभूषण यादव का स्थानांतरण न होने पर आठ जून से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी गई। साथ ही आंदोलन की रणनीति बनाई गई। 25 दिनों से बीडीओ के स्थानांतरण को लेकर प्रधान मुखर हैं।
विज्ञापन

राजेश यादव का कहना था कि शिकायत के बाद भी उच्चाधिकारी, बीडीओ के स्थानांतरण पर कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं निकल सका है। स्थानांतरण नहीं होने की स्थिति में प्रधान संघ अनिश्चितकालीन धरना करेगा। इस दौरान अजीत कुशवाहा, गामा यादव, अभय यादव, विनोद चौरसिया, देवेंद्र यादव, संजय यादव, चंद्रभान, प्रेम कुमार, राधेश्याम गोंड, मनोज, राजनाथ यादव, राजेंद्र यादव और दिग्विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें