भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौली-मैरवा मार्ग पर शुक्रवार रात पचरुखिया गांव के सामने वाहन की चपेट में आने से एक रोजगार सेवक घायल हो गए। उनकी इलाज के दौरान देर रात जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।
रामपुर बुजुर्ग से सोहनपुर की तरफ चारपहिया वाहन तेज गति से जा रही थी। ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग के रोजगार सेवक आशीष मिश्रा सोहनपुर से अपने गांव जा रहे थे। पचरुखिया गांव के सामने वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सूचना पाकर परिजन उन्हें बिहार के मैरवा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल देवरिया के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रोजगार सेवक की मौत हुई है।