फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 17 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन के भीतर स्थानांतरण नहीं होने पर करेंगे व्यापक आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय ब्लॉक परिसर में बुधवार को खंड विकास अधिकारी के खिलाफ प्रधान संघ ने मोर्चा खोल दिया। प्रधानों ने बुधवार को ब्लॉक परिसर में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बीडीओ का पांच दिवस के भीतर स्थानांतरण नहीं कि जाने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव और पदमाकर मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक सभागार में बैठक की। इसमें प्रधानों ने बीडीओ चंद्रभूषण यादव के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उनका कहना था कि बीडीओ के साथ-साथ अन्य कर्मी भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। गांव में ग्राम सचिवालयों पर कोई भी कर्मचारी समय नहीं दे रहा है। जिससे वहां हमेशा ताला लटक रहा है। अक्सर परिवार रजिस्टर की नकल, मृत्यु-जन्म प्रमाण पत्र आदि के लिए लोगों को ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बीडीओ पर प्रधान कमीशनखोरी का भी आरोप लगा रहे थे। स्थानांतरण नहीं होने पर प्रधानों ने आंदोलन की चेतावनी दिया है। बैठक को घनश्याम सिंह, धीरेंद्र तिवारी, संजय यादव, गामा यादव, राधिका दीक्षित, राजनाथ यादव, राजेंद्र यादव, अभय यादव, विनीत सिंह, रामविलास गोंड़, प्रेम कुमार, विनोद चौरसिया, कमलेश यादव आदि ने संबोधित किया। मौके पर छोटेलाल, देवेंद्र यादव, राधेश्याम, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
कुछ ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे पूर्ण कराने के बाद ही दूसरे कार्यों पर प्राथमिकता होगी। कुछ गांवों में एक ही कार्य पर दो बार आईडी जेनरेट कराया गया है।जबकि मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों में मस्टरोल के अनुसार मजदूरों की संख्या में अंतर पाया गया है। जांच में अवरोध पैदा करने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।
-चंद्रभूषण यादव, खंड विकास अधिकारी, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें