फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आवास के लिए प्रधान ने महिला से लिए पांच हजार, वीडियो वायरल

Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र की एक दिव्यांग महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्राम प्रधान पर पांच हजार रुपये लेकर आवास नहीं देने का आरोप लगा रही है। विकास खंड देवरिया सदर क्षेत्र के ग्राम सभा बरैठा निवासी चंद्रावती देवी व उसके पति सहदेव प्रसाद दोनों एक-एक पैर से दिव्यांग हैं। आज तक सरकारी आवास, पेंशन, शौचालय, राशनकार्ड व उज्ज्वला आदि योजनाओं से यह वंचित हैं। दिव्यांग चंद्रावती देवी वायरल वीडियो में आरोप लगा रही हैं कि ग्राम प्रधान कुछ वर्ष पहले आवास देने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे थे। जिसे वह ब्याज पर लेकर प्रधान को दी, लेकिन आज तक आवास नहीं मिला और वह रुपये का ब्याज भी दे रही है। चंद्रावती देवी का पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ग्राम प्रधान के किसी करीबी व्यक्ति को राशनकार्ड बनवाने के लिए तीन हजार रुपये देने का आरोप लगाई थी। फिर भी राशनकार्ड नहीं बना। ग्राम प्रधान राजीव ठाकुर ने आरोप को गलत बताया है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीडी अनिल कुमार कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। वायरल वीडियो की जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और दिव्यांग महिला को पात्रता के आधार पर सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें