देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर ऑयल डिपो के पास रेल लाइन के किनारे 38 वर्षीय एक युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की किसी ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बैतालपुर ऑयल डिपो के पास रेल लाइन के किनारे एक युवक का शव होने की सूचना रविवार की सुबह किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।