बरहज। क्षेत्र के कई गांवों के प्रधान शुक्रवार को विधायक दीपक मिश्र शाका से मिलने उनके गांव बकुची पहुंचे। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को संबोधित ज्ञापन विधायक को देते हुए 26 मई को समाप्त हो रहे कार्यकाल को बढ़वाने की मांग की। विधायक ने प्रधानों के मांग पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रमोद सिंह, धीरेंद्र तिवारी, सतीश यादव, विवेक सिंह, राधेश्याम, राधिका दीक्षित, सत्या सिंह, नीतू तिवारी आदि मौजूद रहे।