रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि छह मई को वह खेत पर गई थीं। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी को क्षेत्र के एक गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। थानाध्यक्ष अपनी प्रधान ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।