फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आधी रात में गुल हुई 60 गांवों की बिजली, 12 घंटे बाद आई

Fri, 10 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। बैदौली फीडर के महानपुर में बुधवार की आधी रात में एचटी तार में फाॅल्ट उत्पन्न होने से 60 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की सुबह जैसे फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई तब तक रोस्टिंग कटौती हो गई। ऐसे में दोपहर में 12 घंटे बाद जाकर आपूर्ति बहाल हो पाई। उधर, इसी फीडर में आने वाले करीब 10 से अधिक गांवों में छठवें दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू उपकेंद्र से चार फीडरों के माध्यम से ढाई सौ गांवों की आपूर्ति की जाती है। बुधवार की रात करीब एक बजे बैदौली फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इससे 60 गांवों में अंधेरा छा गया। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि महानपुर के पास एचटी तार में फाल्ट उत्पन्न होने से आपूर्ति प्रभावित हो गई। रात में फाॅल्ट ठीक नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे जाकर फाॅल्ट दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जैसे आपूर्ति संचालित हुई, मेन सप्लाई चली गई। फिर दोपहर में करीब एक बजे बिजली आई। इधर, स्थानीय स्तर पर भी जगह-जगह फाल्ट ठीक करने के नाम पर दिन में खूब कटौती हो रही है। नतीजा घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें