गौरी बाजार। क्षेत्र में रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए अवर अभियंता मोहम्मद सलमान ने बताया कि रविवार को विद्युत उपकेंद्र के स्विच यार्ड में लाइटनिंग अरेस्टर सेट एवं फ्यूज सेट लगाने का कार्य किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद शाम 4 बजे के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद