बरहज। रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के लिए चार दिन तक दिन में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एक्सईएन अरविंद सिंह ने बताया कि एनएचएआई की ओर से उग्रसेन सेतु से मेहरौना बाॅर्डर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत मार्ग के जद में आने वाले खंभे, तार हटवाए जा रहे हैं। पांच से 8 अगस्त तक दोपहर 12 से चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद