देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सर्वर में खराबी आने से सोमवार को कार्य ठप रहा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीज परेशान रहे। बिलिंग काउंटर पर लंबी कतार रही। यहां मरीजों व तीमारदारों को देर तक इंतजार करना पड़ा। थक जाने से मरीज फर्श पर बैठे थे। करीब आधे घंटे बाद ठीक होने पर कर्मियों व मरीजाें ने राहत की सांस ली। मौसम सुबह से खराब था। रिमझिम बारिश के बीच मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इलाज कराने पहुंचे थे। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या सोमवार को कम रही। करीब सत्रह सौ लोग रजिस्ट्रेशन कराए। सुबह आठ बजे रजिस्ट्रेशन व बिलिंग काउंटर खुला। कर्मचारी कार्य में जुट गए। धीरे-धीरे मरीजों की कतार बढ़ने लगी। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक सर्वर में खराबी आ गई। संवाद