फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरे दिन ठप रही बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता बेहाल

Fri, 26 Jun 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। कसया उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के चलते तरकुलवा उपकेंद्र की मेन सप्लाई बृहस्पतिवार को पूरे दिन बाधित रही। इससे नगर पंचायत समेत 150 गांवों की बिजली गुल रही। बाबू पट्टी और गोपालपुर गांव में एलटी लाइन का तार टूट कर गिरने से उस इलाके में आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

तरकुलवा उपकेंद्र को बिजली कुशीनगर के कसया उपकेंद्र से मिलती है। बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे मेन लाइन में ब्रेकडाउन होने से उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति करीब 11 घंटे ठप थी। कर्मचारियों ने जैसे-तैसे फॉल्ट को दुरुस्त कर देर रात में आपूर्ति को बहाल किया था। बृहस्पतिवार की सुबह गढ़रामपुर फीडर के बाबू पट्टी व पथरदेवा फीडर के गोपालपुर गांव में एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे इन दोनों फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई।
इस बीच कसया उपकेंद्र में कुछ मरम्मत कार्य शुरू हो गया। इसके चलते उपकेंद्र के सभी कस्बों और 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन और फॉल्ट के चलते घरों में लगे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी की टंकियां सूख गईं। लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई लवलेश सिंह ने बताया कि कसया उपकेंद्र में मरम्मत कार्य करने के कारण उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद रही। जल्द ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें