देवरिया। आंधी-बारिश के चलते शहर में शुक्रवार रात से शुरू हुआ बिजली संकट शनिवार शाम तक जारी रहा। इससे सिविल लाइंस कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इस दौरान कई बार पांच से 10 मिनट के लिए बिजली आई, लेकिन कुछ ही देर में फिर चली गई। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
बिजली न होने से सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर हुई। कई घरों में मोटर नहीं चल सकी, जिससे टंकियां खाली हो गईं। सुबह के समय नहाने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कामों के लिए लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। जिन घरों में इन्वर्टर लगे थे, वे भी लगातार कटौती के कारण कुछ घंटों बाद बंद हो गए। इसके बाद मोबाइल फोन चार्ज करने तक की समस्या खड़ी हो गई। संवाद