गौरी बाजार। मेन सप्लाई माहीगंज से फाॅल्ट से उपकेंद्र गौरी बाजार से जुड़े हुए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही।
उपकेंद्र गौरी बाजार की बिजली आपूर्ति माहीगंज से होती है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मेन लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे आपूर्ति ठप गई। फाॅल्ट शाम चार बजे तक दुरुस्त हो सका। इस बीच क्षेत्र में आई आंधी के बाद कर्मचारी क्षेत्र में भ्रमण पर निकले। जगह-जगह आए फाॅल्ट को दुरुस्त करने में जुट रहे। अवर अभियंता मोहम्मद सलमान ने बताया कि देर शाम तक सभी फाॅल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।